फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   market decorated on karwa chouth

सजनी के लिए सजे बाजार

Mon, 17 Oct 2016 11:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
market decorated on karwa chouth
करवा चौथ के मौके पर बाजार में खरीददारी करती महिलाएं
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला रखती हैं। वहीं, सजना की सजनी को सजाने के लिए इत्रनगरी के बाजार सज गए हैं। बाजारों में महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी हैै। नेल पालिश से लेकर साज-सज्जा के सभी सामानों की बिक्री में इजाफा है। बुधवार को करवाचौथ है, बाजारों में रौनक नजर आ रही है। बाजारों में हर वैराइटी के सामान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कई दिन से लहंगा व मेहंदी के लिए बुकिंग हो चुकी है। लहंगा का किराया 1500 से 1800 रुपये है। वहीं मेहंदी 500 से 800 रुपये में लगाई जाएगी। फुल ब्यूटी पार्लर का 2800 से लेकर 4000 रुपये में है। इसमें लहंगा, मेहंदी और साज सज्जा शामिल है। शहर में लगभग सभी ब्यूटी पार्लर बुक हो चुके हैं। रविवार से लगभग सभी ब्यूटी पार्लरों ने बुकिंग लेना बंद भी कर दिया है।
विज्ञापन


दुकानों पर साड़ियां खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ लग रही है। महिलाएं करवाचौथ पर स्पेशल साड़ी में गहरे रंग ज्यादा पसंद कर रही हैं। उसमें भी बैगनी, सुर्ख लाल, मैरून रंगो को पसंद किया जा रहा  है। कई महिलाएं गहरे रंग के साथ वजनदार साड़ियां खरीद रही हैं, तो कई महिलाएं हल्के कपड़े में हल्के रंग की साड़ियां ही पसंद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी साड़ी एक हजार से लेकर 1500 से मिल जाती है। बाजार में एक हजार से लेकर 10 हजार तक की साड़ियां भी उपलब्ध हैं, जिनकी खरीदारी भी हो रही है। फुटपाथों पर करवाचौथ पर पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। वहां गटिया, चूरा, गट्टा, खील, कलेंडर आदि सजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed