फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many restaurants and eateries in Coaching Mandi are closed, and hostel students return home.

Kanpur News: कोचिंग मंडी में कई ढाबे-रेस्टोरेंट बंद, घर लौटे हॉस्टल में रहने वाले छात्र

Sat, 14 Mar 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Many restaurants and eateries in Coaching Mandi are closed, and hostel students return home.
काकादेव ओम चौराहे के पास  गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण बंद पडा  होटल  - फोटो : संवाद
कानपुर। कॉमर्शियल सिलिंडरों की मारामारी के बीच काकादेव कोचिंग मंडी में हॉस्टल में रहने वाले छात्र परेशान हो गए हैं। ओम चौराहा के आसपास के रेस्टोरेंट, ढाबा, फास्टफूड व चाय की दुकानों में ताला बंद हो गया है। काम करने वाले कारीगर और हाॅस्टल के छात्र भी घर लौटने लगे हैं।
विज्ञापन

ओम चौराहा स्थित एमके फास्ट फूड में दो दिन पहले सिलिंडर खत्म हो गया था। सिलिंडर न मिलने पर शुक्रवार को यहां काम करने वाले कारीगरों को वापस भेज दिया गया। सिंध भोजनालय की संचालिका पायल बलेचा ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत की वजह से गुरुवार सुबह भोजनालय बंद कर दिया था। शुक्रवार को एक सब्जी, दाल व चावल ही बनाया गया। तवा रोटी लगभग हर जगह बनना बंद हो गई है। शनिवार से भोजनालय बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

काकादेव ओम चौराहा के पास एक हॉस्टल में सिलिंडर न मिलने के चलते मेस के खाने में प्रतिमाह की दर से 300 रुपये की वृद्धि कर दी है। छात्र अभिनव शुक्ला, धीरज कुमार ने बताया कि मेस संचालक का कहना है कि सिलिंडर महंगा मिल रहा है। इस वजह से दाम बढ़ाए हैं। इस कारण हॉस्टल में रहने वाले कई छात्र घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मेरी फास्ट फूड की दुकान है। दो दिन पहले सिलिंडर खत्म हो गया है। इस वजह से कोई व्यंजन नहीं बन पा रहे, मजबूरी में ताला बंद करना पड़ा है। कारीगरों की भी छुट्टी कर दी गई है। -मनोज कुमार
---
सिलिंडर न मिलने की वजह से कोयले की भट्ठी में खाना बनाया जा रहा है। तवा रोटी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। थाली के दाम बढ़ा दिए हैं। -रवि श्रीवास्तव
---
बड़ी संख्या में बच्चे चाय व समोसा खाने के लिए आते थे। अब सिलिंडर न होने की वजह से दुकान को बंद कर दिया है। -अभिषेक शर्मा
---
मेरी चाय की दुकान है। अब सिलिंडर खत्म होने की वजह से चाय बनाना बंद कर दी है। -राहुल सविता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed