{"_id":"681cfb33209ff9e9a600c794","slug":"many-families-have-links-with-pakistan-investigation-begins-on-suspicion-etawa-news-c-216-1-etw1005-124978-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कई परिवारों का पाक से नाता, शक पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कई परिवारों का पाक से नाता, शक पर जांच शुरू
विज्ञापन
इटावा-चकरनगर। तहसील क्षेत्र के चांदई पेट्रोल पंप के पास मुश्किल अड्डा नामक स्थान पर रह रहे 20 से 25 परिवारों पर पड़ोसी मुल्क के होने का स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है। इसको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई तो उनके पिछले 30 सालों से यहां रहने की बात सामने आई है।
भारत के पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी बीच उमाशंकर तिवारी,भानु प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह, सतेन्द्र गोयल, मंदीप सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया को शिकायत पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने मुश्किल अड्डा नामक स्थान पर रहे 20 से 25 परिवारों के पड़ोसी मुल्क होने का संदेह जताकर जांच कराने की मांग की।
शिकायत मिलते ही प्रशासन में कलबली मच गई। एसडीएम ने तत्काल चकरनगर पुलिस को जांच के निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी। मामले की जांच कर रहे कस्बा इंचार्ज खुर्शीद खान ने बताया कि जांच में पाया गया कि जिन लोगों पर संदेह जताया गया है, वह सभी सहसों, हनुमंतपुरा, चकरनगर कस्बा और बकेवर थाना क्षेत्र के निवासी है।
विज्ञापन
वह पिछले 30 सालों से मुश्किल अड्डा क्षेत्र में रह रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव ने भी इसकी पुष्टि की। इनके पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र हैं। इसके बाद भी पुलिस व खुफिया विभाग मामले की गोपनीय जांच कर रहा है।
-- -- -- -- --
कोट--
वकीलों ने मुस्लिम अड्डा पर निवास कर रहे लोगों पर संदेह के तौर पर शिकायत की थी। चकरनगर थाना पुलिस से आख्या मांगी गई थी। जांच में सभी लोग यही के निवासी पाए गए गए हैं।
-ब्रह्मानंद कठेरिया, एसडीएम चकरनगर।

कोट