फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many cyber criminals were associated with kidney transplant groups.

Kanpur News: किडनी ट्रांसप्लांट ग्रुप से जुड़े रहे कई साइबर अपराधी

Tue, 07 Apr 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Many cyber criminals were associated with kidney transplant groups.
कानपुर। किडनी ट्रांसप्लांट ग्रुप से कई साइबर अपराधी और शातिर जुड़े थे। ये रुपये कमाने का लालच देकर युवाओं को छोटे टास्क दिया करते थे। बेगूसराय निवासी किडनी डोनर आयुष भी शुरू में उनके दिए टास्क पूरे कर रहा था। यह जानकारी पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच को टेलीग्राम के किडनी डोनर नामक ग्रुप से हुई है। पुलिस की धरपकड़ से अधिकतर साइबर अपराधी किनारे हो गए हैं। उनकी तलाश में इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट मामले के आरोपी डॉ. अफजल के साथ गाजियाबाद में लूट व डकैती से जेल गए सरफराज सैफी का नाम सामने आया है। आहूजा हॉस्पिटल के कर्मचारी शिवम अग्रवाल के मोबाइल में दोनों की रुपयों के साथ वीडियो मिली है। पुलिस को मोबाइल से 25 से अधिक वीडियो और फोटो बरामद हुई हैं। इनकी साइबर सेल और साइबर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की तलाश शुरू हो गई है। उसके लिए आईपी एड्रेस को देखा जा रहा है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि किडनी डोनर ग्रुप में 700 से ज्यादा सदस्य थे। युवाओं को किडनी ट्रांसप्लांट के डोनर और रिसीवर खोजने के अलावा रुपये कमाने का लालच दिया जा रहा था। इसमें साइबर अपराधी भी शामिल थे। अब तक हुई जांच में 40 से अधिक म्यूल नंबर मिले हैं जिन्हें फर्जी तरीके से हासिल कर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया गया है। ग्रुप में हवाला कारोबार से जुड़े आरोपी भी हो सकते हैं। यह मोटा पैसा लेकर केस खोजने का कार्य कर रहे थे। सोशल मीडिया पर किडनी ट्रांसप्लांट होने की सुविधा का मैसेज भी किया जा रहा था। पुलिस आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, डीसीपी के अनुसार पहली बार अस्पताल में दबिश के समय पारुल का पति भी मौके पर था जो बाद में भाग निकला। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को महाराष्ट्र के एक आरोपी का कनेक्शन मिल गया है। पुलिस इसकी तलाश में है। यह आरोपी वहां के बड़े अस्पताल से संपर्क रखे हुए था। कुछ मरीजों को दिल्ली और एनसीआर के अस्पतालों में भी भेजा गया था। पुलिस इस आरोपी की और जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed