फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Manvendra Leading graduate constituency election

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मानवेंद्र को बढ़त

Fri, 23 Jan 2015 03:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 03:46 AM IST
विज्ञापन
Manvendra Leading graduate constituency election
उन्नाव, कानपुर नगर और कानपुर देहात स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना गुरुवार की देररात तक हुई। रात 1:30 बजे तक प्रथम वरीयता मतों के चौथे चरण के परिणाम घोषित किए गए। चौथे चरण में मानवेंद्र स्वरूप को 18225 और भाजपा के अरुण पाठक को 17388 मत मिले थे।
विज्ञापन


देररात तक पांचवें राउंड का रिजल्ट आएगा लेकिन अंतिम परिणाम शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक आ सकेगा। क्योंकि विजेता प्रत्याशी को कुल वैध मतों का 50 फीसदी वोट हासिल करना जरूरी होता है। तीसरे राउंड तक किसी भी प्रत्याशी को 50 फीसदी वोट नहीं मिले थे। इस कारण द्वितीय और तृतीय वरीयता के मतों की गणना भी होगी। यदि द्वितीय और तृतीय वरीयता की मतगणना कराई जाएगी।  
विज्ञापन

राजकीय पालीटेक्निक कानपुर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव की राउंडवार मतगणना गुरुवार की शाम चार बजे से शुरू हुई। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी मानवेंद्र स्वरूप और भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के बीच कांटे की टक्कर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम वोटों का अंतर शुरूआत से बना रहा लेकिन जीत-हार का निष्कर्ष नहीं निकल सका है। इससे पहले गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतपेटी से बैलेट पेपर निकाले गए। इनकी छंटनी कराई गई, फिर 50-50 के बंडल बनाकर अलग-अलग रखवाए गए। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए।

हर टेबल पर चार-चार कर्मचारी और एक-एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहे। प्रथम वरीयता के मतों के पहले राउंड की मतगणना शाम साढ़े सात बजे पूरी हो सकी। पहले निर्दलीय प्रत्याशी मानवेंद्र स्वरूप को मामूली बढ़त मिली लेकिन भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक उनके पीछे लगे रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विवेक द्विवेदी ने मामले को त्रिकोणीय बनाए रखा। मतगणना के दौरान वैध, अवैध मतों को लेकर कईबार हो हल्ला मचा। मतगणना एजेंटों ने पेन से निशान लगाने, एक नंबर या दो नंबर लिखने पर आपत्ति जताई। कानपुर नगर की डीएम डॉ. रोशन जैकब, उन्नाव की डीएम सौम्या अग्रवाल, एडीएम फाइनेंस एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह और एडीएम सिटी अविनाश सिंह सहित सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसरों ने डांट-डपट कर एजेंटों को शांत कराया।

साफ कहा कि जो एजेंट व्यवस्था में बाधा बनेगा, उसे बाहर कर दिया जाएगा। डीएवी पीजी कॉलेज के एक टीचर को सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष अग्निहोत्री और एसीएम ने झाड़ पिलाई। कहा कि ऊठ-बैठकर और बोलकर मतगणना में व्यवधान न पैदा करें। मतगणना को लेकर काफी गहमा-गहमी रही।

मतगणना एजेंट एक-एक वोट पर निगाह गड़ाए रहे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव में 68056 मतदाताओं ने 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। अब मतगणना जारी है। देररात तक परिणाम आने की उम्मीद है। कानपुर नगर के 46701 मतदाताओं ने जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभायी है।


कानपुर देहात के 8168 और उन्नाव के 13187 मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। उन्नाव और कानपुर देहात में भी मानवेंद्र और अरुण पाठक के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। हर बूथ पर एक समान वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed