फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mannan's life was dedicated to social justice: Rai

मन्नान का जीवन सामाजिक न्याय के प्रति रहा समर्पित : राय

Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mannan's life was dedicated to social justice: Rai
कानपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान की प्रथम जन्म जयंती पर रविवार को तिलक हाॅल में स्मरण समारोह आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और महिलाओं को साड़ियां बांटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अजय राय ने कहा कि दिवंगत अब्दुल मन्नान का जीवन कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, शरद मिश्रा, आलोक मिश्रा, हाशिर मन्नान अंसारी, पीएस बाजपेई, नजम हमराज, नरेश त्रिपाठी, मदन मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व अजय राय ने फजल हुसैन खान के बेटे गयास खान के असामयिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हाजी मोहम्मद याकूब के निधन पर उनके परिजनों से मिले। विजय नारायण शुक्ला के निधन पर उनके परिजनों और बाद में चौबेपुर के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शिवकिशोर मिश्रा की पत्नी के निधन पर पहुंचे उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। जाजमऊ में पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, मानेश दीक्षित, इकबाल अहमद, निजामुद्दीन खान आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed