{"_id":"616294588ebc3e623c587853","slug":"manish-murder-case-meenakshi-gupta-got-emotional-while-getting-appointment-letter-will-take-charge-from-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: नियुक्ति पत्र मिलते ही भावुक हुई मीनाक्षी गुप्ता, मंगलवार से संभालेंगी कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: नियुक्ति पत्र मिलते ही भावुक हुई मीनाक्षी गुप्ता, मंगलवार से संभालेंगी कार्यभार
Sun, 10 Oct 2021 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:55 PM IST
सार
गोरखपुर के होटल में कानपुर की प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत पत्नी मीनाक्षी को केडीए में ओएसडी पद पर नियुक्ति पत्र रविवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
मीनाक्षी को सौंपा ज्वाइनिंग लेटर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केडीए के अपर सचिव डॉ गुडाकेश शर्मा ने रविवार को मीनाक्षी गुप्ता को बर्रा स्थित उनके घर जाकर ओएसडी पद का नियुक्तिपत्र दिया। उन्हें सोमवार को केडीए में कार्यभार संभालने के लिए आमंत्रित भी किया। इसके लिए उनसे शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र आईडी प्रूफ आदि लाने का भी आग्रह किया गया है।
उनका स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सीएमओ की तरफ से जारी किया जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलते समय मीनाक्षी गुप्ता भावुक हो गईं। डबडाबाती आंखों से उन्होंने सोमवार को अपने पति मनीष गुप्ता की तेरहवीं का हवाला देते हुए मंगलवार को कार्यभार संभालने की बात कही।
क्या है पूरा मामला
गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मनीष के साथ होटल में रुके उनके दोस्त गुरुग्राम के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि वे होटल कृष्णा पैलेस के अपने रूम नंबर 512 में सो रहे थे।

अरविंद ने बताया कि देर रात पुलिसवालों ने दरवाजा खुलवाया और आईडी चेक करने लगे। मनीष ने देर रात की जांच पर सवाल उठाए तो पुलिसवाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने पीटना शुरु कर दिया।अरविंद का आरोप है कि पुलिसवाले शराब के नशे में भी थे, देर रात में की जा रही चेकिंग को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने मनीष को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।