{"_id":"5e061bb08ebc3e87a91f3ebd","slug":"manindra-maharaj-fainted-at-night-reached-jail-in-the-evening","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मणींद्र महाराज रात को बेहोश हुए, शाम को पहुंचे जेल, घटना के बाद पुलिस ने कराया था आश्रम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मणींद्र महाराज रात को बेहोश हुए, शाम को पहुंचे जेल, घटना के बाद पुलिस ने कराया था आश्रम खाली
Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
विजय शंकर उर्फ मणींद्र महाराज उर्फ निनावली सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के आश्रम में हुई शिष्य की हत्या के मामले में गिरफ्तार विजय शंकर उर्फ मणींद्र महाराज उर्फ निनावली सरकार को पुलिस ने गुरुवार की पूरी रात भीड़ से बचाने के लिए रामपुरा के बजाए पड़ोस के माधौगढ़ थाने में रखा। जहां हवालात में देर रात बाबा अचानक बेहोश हो गया तो पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए।
आनन फानन में सीएचसी से डॉक्टर बुलाए गए और बाबा को जब होश में लाया गया तो बताने लगा कि उसे पैरालिसिस का अटैक पड़ा है और उसके शरीर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है, इस पर पुलिस ने उसकी शारीरिक जांच कराई तो उसमें सब कुछ ठीक निकला। शुक्रवार की दोपहर को न सिर्फ बाबा को पुलिस जीप में अपराधी की तरह पीछे की सीट में बैठाकर रामपुरा थाने लाया गया, बल्कि सीज पिस्टल के साथ उसकी भी थाने में लिखा पढ़ी कर उसे कचहरी के लिए रवाना कर दिया गया।

जहां से देर शाम बाबा को छोड़ने रामपुरा पुलिस जेल गेट तक गई। इस दौरान बाबा के चेहरे की हवाईयां उड़ी रहीं। बता दें कि गुरुवार को बाबा पर आरोप लगा था कि उसने आश्रम में निनावली निवासी शिष्य रविशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात में सुरक्षा में तैनात दरोगा की सर्विस रिवाल्वर का ही इस्तेमाल किया गया था।
रवि के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी दिखाई थी। शुक्रवार को भी बाबा ने पुलिस से राहत पाने का पूरा प्रयास किया पर अधिकारियों की सख्ती के आगे बाबा के सारे प्रयास धरे के धरे के रह गए और आखिर में उसे आश्रम की बजाए जेल गेट में घुसना ही पड़ गया। इधर घटना के बाद से ही बाबा का आश्रम खाली करा लिया गया था, जिस कारण वहां शुक्रवार को भी पूरे दिन सन्नाटा रहा।
जबकि गुुरुवार को आक्रोशित दिख रहे निनावली के ग्रामीण भी बाबा पर हुई कार्रवाई के बाद एकदम शांत रहे। शुक्रवार सुबह ही पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक रविशंकर का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ब्रह्मप्रकाश का कहना है कि बस बाबा को न्यायालय से भी कड़ी सजा मिल जाए तो बेटे को इंसाफ मिल जाएगा। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि बाबा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।