फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mani shankar aiyar comment on god ram

भगवान राम पर ऐसे बयान देने वालों को हिन्दू सेना का अल्टीमेटम, कालिख पोतने वाले को 2100

Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
mani shankar aiyar comment on god ram
डेमो

विज्ञापन

राम जन्म स्थल को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के दिए गए बयान के विरोध में बुधवार को उन्नाव में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया। मणिशंकर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही हिन्दू सेना ने गलत बयान देने वालों के खिलाफ एक अल्टीमेटम भी जारी किया है। 

मणिशंकर सोशल डेमोक्रैटिक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'एक शाम बाबरी मस्जिद के नाम' में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था, 'हम कहते हैं अगर आप अयोध्या में मंदिर बनाना चाहते हैं तो जरूर बनाइए, लेकिन आप यह कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे' 

विज्ञापन


मणिशंकर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ला ने कहा कि हिंदुओं के आराध्य पर अमर्यादित बयान वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ऐसे बयान देने वाले के चेहरे पर कालिख पोतेगा उसे 2100 रुपये इनाम में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ उमेश त्यागी को ज्ञापन देकर उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। इस दौरान ओमी मिश्रा, जिला महामंत्री आलोक प्रताप, जिला महासचिव अनुज ठाकुर, अभिनव श्रीवास्तव, अरविंद, आर्यन राणा, आलोक शुक्ला, अर्पित मिश्रा, सूर्य देव, दुर्गा कृष्णा, निहाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed