{"_id":"669164f2d3a54b1fe00c909b","slug":"mangalpur-police-station-chief-suspended-for-negligence-in-molestation-incident-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-114758-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छेड़छाड़ की घटना में लापरवाही बरतने पर मंगलपुर थानाध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छेड़छाड़ की घटना में लापरवाही बरतने पर मंगलपुर थानाध्यक्ष निलंबित
Fri, 12 Jul 2024 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर थाने में दर्ज एक मामले के साथ अन्य कई मामलों में लापरवाही बरतने पर एसपी ने मंगलपुर थानाध्यक्ष को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि थानाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह लगातार विभागीय कार्य में लापरवाही बरत रहे थे। कार्यशैली में सुधार न होने व कानून व्यवस्था को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर उन्हें निलंबित किया गया है। वहीं चर्चा रही कि थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पहले पकड़ा इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई किए बगैर छोड़ दिया।