फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maneka Gandhi handed over the loaded goats in to the police

यूपी: मेनका गांधी ने लोडर में ठूंस-ठूंसकर भरे बकरों को पुलिस को सौंपा, चार पर दर्ज हुई पशु क्रूरता की रिपोर्ट

Mon, 11 Jan 2021 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jan 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi handed over the loaded goats in to the police
बकरा-बकरी से भरे लोडर को रुकवाती मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लखनऊ की ओर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जा रहीं पूर्व मंत्री और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी के कारों के काफिले ने कन्नौज से बकरी लादकर सुल्तानपुर जा रही एक लोडर को हाईवे पर ही रोक लिया। मेनका गांधी के सुरक्षा दल ने आनन-फानन में बिल्हौर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मामले में सीओ बिल्हौर ने बताया कि लोडर में कुल 56 पशु थे, जिन्हें ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इस कारण लोडर में सवार चार लोगों के विरुद्घ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। सोमवार दोपहर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से सुल्तानपुर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री व पशु अधिकार कार्यकर्ता पर्यावरणविद मेनका गांधी अपने काफिले के साथ गुजर रहीं थी तभी उनकी नजर एक लोडर पर पड़ी।
विज्ञापन


लोडर में बकरा-बकरियों को ठूंस-ठूंस का भरा गया था। यह देखकर मेनका गांधी के कारों के काफिले ने तेज रफ्तार में ही एक्सप्रेस-वे पर बकरा-बकरी से लदे लोडर को किनारे रुकने का इशारा किया, जिसके बाद अरौल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर मेनका गांधी ने बकरी व्यापारी मो. शरीफ, मो. अनीश, मो. नफीस और राजू निवासीगण हारीमऊ थाना जगदीशपुर जिला अमेठी को कड़ी फटकार लगाकर अपने सुरक्षाधिकारियों को तत्काल पुलिस को सूचित करने के आदेश दिए और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वह गंतव्य को रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में इंस्पेक्टर बिल्हौर पीएन बाजपेई ने बताया कि लोडर में कुल 56 पशु भरे गए थे। पकड़े गए चारों लोगों के विरुद्घ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में बकरा व्यापारियों ने बताया कि वह कन्नौज जिले से पशु खरीदकर लोडर से घर लौट रहे थे।


पकड़े गए लोगों ने बताया कि राजू के 14, मो. नफीस के 15, मो. अनीस और मो. शरीफ के 16 बकरा कम किराया लगे इसलिए लोडर चालक रहीश की गाड़ी पर उन्होंने लदवाए थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही सांसद मेनका गांधी ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed