फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mandhana Bithoor Pariyar road will be four lanes with cost of 142 crores land will be acquired with 89 crores

Kanpur: 142 करोड़ से मंधना-बिठूर-परियर मार्ग होगा चार लेन, 89 करोड़ से जमीन होगी अधिग्रहित…53 करोड़ से निर्माण

Tue, 18 Mar 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Mar 2025 01:22 PM IST
सार

Kanpur News: एक नजर में मंधना-बिठूर-परियर मार्ग।
  • मंधना-परियर पुल मार्ग की लंबाई  -7.80 किलोमीटर
  • लागत  -142 करोड़ रुपये
  • जमीन अधिग्रहण पर खर्च  -89 करोड़
  • निर्माण का अनुमानित खर्च  -53 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Mandhana Bithoor Pariyar road will be four lanes with cost of 142 crores land will be acquired with 89 crores
मंधना-बिठूर-परियर मार्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 142 करोड़ रुपये से मंधना-परियर रोड को चार लेन का बनाएगा। इस रोड के बीच आने वाली नून नदी पर दो लेन का समानांतर पुल भी बनेगा। चौड़ीकरण से शहर और बैराज मार्ग पर ट्रैफिक लोड घटेगा। फर्रूखाबाद, कन्नौज से लखनऊ आवागमन में दूरी, डीजल, पेट्रोल खर्च और समय भी बचेगा। इस रूट से रोज करीब 15-20 हजार वाहनों का आवागमन होता है।

विज्ञापन

वर्तमान में 7.80 किलोमीटर लंबा मंधना-परियर पुल मार्ग दो लेन का है।
इस मार्ग पर नून नदी पर दो-लेन का पुल बना है। इस मार्ग से कन्नौज, फर्रुखाबाद से उन्नाव, लखनऊ के लिए वाहनों का आवागमन होता है। परियर पुल के दूसरी तरफ उन्नाव जिले में अवैध रूप से बालू, मिट्टी का खनन करने वाले सैकड़ों डंपर भी इस मार्ग से आते-जाते हैं। सड़क संकरी होने और अवैध खनन वाले डंपरों की धमाचौकड़ी की वजह से उन्नाव, लखनऊ से बिल्हौर, फर्रुखाबाद, कन्नौज की तरफ आने-जाने वाले ज्यादातर वाहन इस मार्ग के बजाय मंधना-बैराज, शुक्लागंज होते हुए मोहनलालगंज (लखनऊ) राज्यमार्ग से आते-जाते हैं।

विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल की वजह से घंटों यातायात प्रभावित रहता है
इस मार्ग में शुक्लागंज में पड़ने वाली सरैंया रेलवे क्रासिंग बंद होने और वहां निर्माणाधीन पुल की वजह से घंटों यातायात प्रभावित रहता है। इसी तरह मंधना से जीटी रोड में कल्याणपुर, गोल चौराहा, जरीबचौकी, टाटमिल, रामादेवी, जाजमऊ होते हुए गंतव्य तक जाने में दूरी बढ़ने के कारण अधिक डीजल, पेट्रोल खर्च के साथ अक्सर जाम में भी फंसना पड़ता है।

विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है
इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने मंधना-परियर मार्ग चौड़ीकरण और नून नदी पर दो-लेन का पुल बनाने का प्रस्ताव पिछले साल शासन को भेजा था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार शासन ने वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव वित्त समिति (ईएफसी) के पास भेज दिया था। वहां 20 या 21 मार्च को बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की संभावना है। ऐसा होते ही शासनादेश जारी होते ही कार्य शुरू हो जाए। इसी बीच टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन

89 करोड़ से जमीन की जाएगी अधिग्रहित
दो लेन की सड़क को चार लेन करने के लिए पीडब्ल्यूडी को जमीन अधिग्रहित करनी पड़ेगी। इस मार्ग के आसपास कुछ जमीन पीडब्ल्यूडी की है, जबकि शेष जमीन निजी काश्तकारों की है। जमीन अधिग्रहित करने में काश्तकारों को वहां के डीएम सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा, जिसका अनुमानित खर्च 89 करोड़ रुपये है।

53 करोड़ से होगा निर्माण
दो लेन की इस सड़क का चौड़ीकरण करते हुए बीच में डिवाइडर और इसके दोनों तरफ नौ - नौ मीटर चौड़ी सड़क, फुटपाथ बनेगा। इसी मार्ग में पड़ने वाली नून नदी के पुल के समानांतर पुल भी बनेगा, इसकी लागत मिलते हुए सिविल वर्क का अनुमानित खर्च 53 करोड़ रुपये है।

शासन से मंधना-बिठूर-परियरपुर तक रोड को चार लेन करने और इसके बीच नून नदी में पुल निर्माण के लिए शासन ने सहमति देने के साथ ही प्रस्ताव वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया है। वित्तीय स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है। शासनादेश जारी होते ही भूमि अर्जन और निर्माण शुरू कराने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।  -अखंडेश्वर प्रसाद, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-2, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed