फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mandakini river is dry in birthplace of Goswami Tulsidas

'तुलसी' की जन्मस्थली में 'प्यासी है मंदाकिनी'

Sat, 05 May 2018 11:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
mandakini river is dry in birthplace of Goswami Tulsidas
सगवारा और अर्की गांव की ओर सूखी मंदाकिनी
चित्रकूट। भले ही दो दिन क्षेत्र में खूब बारिश हुई लेकिन गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजपुर में मंदाकिनी नदी सूखी पड़ी है। क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में ग्रामीणों को पेयजल सहित खेतों की सिंचाई आदि समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार बारिश कम होने व नदी मेें कई स्थानों पर बांध बना लेने के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन


मंदाकिनी नदी का उदगम धर्मनगरी के अनसुइया आश्रम के पास से हुआ है। इस बार बारिश कम होने व कई स्थानों पर बांध बना लेने से शहर के आगे पड़ने वाले गांव जिन तट से नदी बहती है पूरी तरह से सूख गए हैं। जिसे पहाड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव तो प्रभावित है। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर क्षेत्र के महुंवा, कुसेली, सगवारा, अर्की, सरधुवा, आदि गांव से लगी नदी सूख गई है।
विज्ञापन


इससे भीषण गर्मी में पालतू, जानवरों जंगली जीव जंतुओं व पक्षियों को पानी की तलाश में भटकना पड़ता है। महुवा गांव के शिव कुमार, कुसैली के अनिल सिंह, सगवारा के रमाकांत, सरधुवा के विनोद सिंह कहना है बंधुइन गांव के पास बने बांध के कारण नदी सूख गई है। इधर, जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने नदी के जल स्रोतों को बचाने और गहरीकरण कराने के लिए मनरेगा से काम कराने का प्रस्ताव सामने लाया है। जिले के सभी प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक कर इस दिशा में योजना बनाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में राजापुर क्षेत्र के इन हिस्सों में सूख चुकी मंदाकिनी के लिए मनरेगा से काम होगा तो निश्चित नदी का पानी बरसात के बाद भी गर्मियों तक रहेगा। स्थानीय समाजसेवीयों ने बताया कि मनरेगा से यदि नदी में काम होगा तो जल संरक्षण निश्चित होगा। मजदूरों को काम मिलेगा और पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed