{"_id":"696fc9176e82eada7e0e817f","slug":"man-with-a-rs-50-000-reward-on-his-head-who-had-escaped-from-police-station-two-months-ago-arrested-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दो माह पहले थाने से भागा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं 16 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दो माह पहले थाने से भागा 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं 16 मामले
Tue, 20 Jan 2026 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में विपिन टेढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
दो माह पहले थाने से फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी शातिर विपिन टेढ़ी को बर्रा पुलिस और एसटीएफ ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हनुमंत विहार इलाके के सिद्धा विनायक गेस्ट हाउस में छिपा हुआ था। यह गेस्ट हाउस एक विधायक के करीबी का बताया जा रहा है। पुलिस को नवंबर में वीरा मैगी पाॅइंट पर हुई फायरिंग में विपिन की तलाश थी।
नवंबर माह में बर्रा इलाके के वीरा मैगी प्वाइंट पर हिस्ट्रीशीटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैलाई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो उन्हें वरदान गैलेक्सी के पास होने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया था। इस मामले में अभिषेक कारतूस, विपिन टेढ़ी, साहिल शर्मा और अंशुल यादव के नाम सामने आए थे। बर्रा पुलिस विपिन को पकड़कर थाने ले आई थी, लेकिन वह सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला था।
बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा निवासी विपिन टेढ़ी को सोमवार रात अर्रा स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया। उसके खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज हैं। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।