फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man shot soldier in land dispute

जमीन के विवाद में फौजी को मारी गोली, जम्मू में है तैनाती, हमलावर फरार

Thu, 26 Jul 2018 08:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Jul 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
man shot soldier in land dispute
गोली लगने के बाद उपचार कराता घायल फौजी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगलाश्री के पास अपने खेताें से घर जा रहे फौजी को जमीन के विवाद में गोली मारकर हमलावर भाग गए। गोली फौजी के पेट में लगी है। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना गुरुवार देर शाम की है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव नगला लाले निवासी गिरीश यादव पुत्र राकेश यादव फौज में हैं। इस समय उसकी तैनाती जम्मू में है। उसे अपनी ननिहाल नगला बाग में अपने नाना की जमीन मिली थी। इस कारण से वे परिवार के साथ नगला बाग मे रहने लगा था। वह 15 जुलाई को छुट्टी पर आया था। इस समय क्षेत्र में चकबंदी चल रही है। चकबंदी के होने के कारण उसका पड़ोस के गांव नगलाश्री के कुछ लोगों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। गुरुवार की शाम गिरीश अपने खेतों से होता हुआ गांव जा रहा था। तभी नगलाश्री के पास उसके विरोधियों ने मौका पाकर उसे घेर लिया और उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उसके पेट में जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पडे़ तो लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद सैफई थाना प्रभारी महेशवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चकबंदी के विवाद में गिरीश यादव को गोली मारी गई है। गोली उसके पेट में लगी है। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed