{"_id":"5bcb7921bdec221a020c4b71","slug":"man-shot-dead-in-snatching-rifle-with-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल की छीनाझपटी में चली गोली, पिता की मौत, बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल की छीनाझपटी में चली गोली, पिता की मौत, बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
गांव में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में राइफल की छीनाझपटी में चली गोली से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद बेटा घर से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे छोटे बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने राइफल कब्जे में ले ली है। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बड़े बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी रिटायर्ड शिक्षक रघुराज सिंह (76) पुत्र जगदेव सिंह का बड़ा बेटा संतोष सिंह शनिवार की दोपहर कानपुर के चौबेपुर निवासी पुत्री नेहा सिंह की ससुराल जा रहा था। इस दौरान वह पिता के कमरे में पहुंचा और अलमारी से उनकी लाइसेंसी राइफल निकाल ली। पिता रघुराज सिंह को जब यह जानकारी हुई तो वह कमरे में पहुंचे और बेटे को रोका। रघुराज के छोटे बेटे दिनेश का आरोप है कि इस दौरान पिता व बड़े भाई संतोष के बीच विवाद हुआ। पिता ने बड़े भाई संतोष के हाथ से राइफल की नाल पकड़ छीनने की कोशिश की। तभी ट्रिगर दबने से गोली चल गई।
राइफल से निकली गोली रघुराज के कंधे में जा धंसी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलते ही संतोष मौके से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर वह घर पहुंचा। जहां पिता को खून से लथपथ पड़ा पाया। वह पिता को लेकर सीएचसी पहुंचा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिस कमरे में रघुराज का शव मिला, उसको पुलिस ने सील कर दिया है। कोतवाल उरेश सिंह ने बताया कि छोटे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।