{"_id":"69d802e1d12711aac703f0ac","slug":"man-sentenced-to-10-years-imprisonment-for-raping-woman-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-141049-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला से दुष्कर्म में दोषी को 10 वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला से दुष्कर्म में दोषी को 10 वर्ष का कारावास
Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में करीब चार वर्ष पहले खेत गई महिला के साथ उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में दर्ज मुकदमें की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक की कोर्ट में चल रही थी।
गुरुवार को अदालत ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। पीड़िता ने एक जनवरी 2022 को पुलिस को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि वह खेत से लौट रही थी। रास्ते में गांव के छोटे ने हाथ पकड़ कर खींच लिया और खेत में लेकर जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था।
साथ ही उसके खिलाफ 28 फरवरी 2022 को आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे। इस मामले की सुनवाई एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। अदालत ने दो अप्रैल को सुनवाई के दौरान आरोपित को दोष सिद्ध किया था। गुरुवार को सजा के बिंदुओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोषी को 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।