{"_id":"5cec09febdec2207140c70f0","slug":"man-ruined-life-of-girl-by-telling-himself-hindu-forced-girls-to-see-zakir-naik-and-baghdadi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दानिश से राज बने दरिंदे की खौफनाक कहानी, युवतियों को दिखाए जाकिर नाइक-बगदादी के वीडियो, मकसद ये था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानिश से राज बने दरिंदे की खौफनाक कहानी, युवतियों को दिखाए जाकिर नाइक-बगदादी के वीडियो, मकसद ये था
Mon, 27 May 2019 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 May 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
जाकिर नाइक व आतंकी बगदादी के वीडियो दिखा कर बनाता था धर्म परिवर्तन का दबाव
कानपुर जाजमऊ निवासी एमआर दानिश अली पर दुष्कर्म व शोषण का आरोप लगाने वाली इंदौर (मध्य प्रदेश) की दो युवतियों ने सोमवार एक और खुलासा किया। युवतियों ने बताया कि दानिश मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी में कार्यरत है। वह जाकिर नाइक और आतंकी बगदादी के वीडियो दिखाकर उन पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था। धर्म परिवर्तन न करने पर प्रताड़ित करता था।
अशोक नगर में पत्रकार वार्ता के दौरान होशंगाबाद (इंदौर) निवासी युवती ने बताया कि उसने फार्मा कंपनी से दवाएं मंगाईं थीं। दवाएं लेकर पहुंचे दानिश ने खुद को हिन्दू धर्म का बताकर दोस्ती कर ली। सन 2009 में कानपुर में आर्य समाज रीति से विवाह किया। फिर निकाह करने के बाद दानिश ने भोपाल, इंदौर और कानपुर में रखा फिर छोड़ दिया।

दानिश ने अपना नाम राज और पता मुंबई बताकर दोस्ती की- दूसरी पीड़िता
इंदौर के शोरूम में कार्यरत दूसरी पीड़िता ने बताया कि दानिश ने अपना नाम राज उपाध्याय और पता मुंबई बताकर उससे दोस्ती की। 2015 में उसने शादी का प्रस्ताव रखा। 2016 में उसने सगाई करने के बाद शारीरिक शोषण किया। एक दिन उसके बैग से एक परिचय पत्र मिला, जिसमें दानिश लिखा था।
इस पर दानिश ने बताया कि वह मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है। उसके पिता हिन्दू और मां मुस्लिम हैं। फरवरी 2019 में दानिश ने शादीशुदा व मुस्लिम होने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
आरोपी का भाई पुलिस हिरासत में
आरोपी दानिश के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस दानिश के बारे में उससे जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।