{"_id":"5e9f008f69cd5a73b4609dca","slug":"man-return-village-after-50-years-from-private-ambulance-with-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ निजी एंबुलेंस से 50 साल बाद लौटा गांव, ग्रामीणों ने कोरोना संदिग्ध मान किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ निजी एंबुलेंस से 50 साल बाद लौटा गांव, ग्रामीणों ने कोरोना संदिग्ध मान किया हंगामा
Tue, 21 Apr 2020 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : गूगल
कन्नौज के तालग्राम में 50 साल बाद दोस्त के साथ निजी एंबुलेंस से पैतृक गांव पहुंचे व्यक्ति को देखकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। प्रधान की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग की और फिर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
थाना तालग्राम के रसूलाबाद में रहने वाला व्यक्ति करीब 50 साल पहले परिवार के साथ बरेली चला गया था। जहां वह बेकरी का व्यापार करने लगा। सोमवार सुबह व्यक्ति निजी एंबुलेंस से एक दोस्त के साथ गांव पहुंचा।
ग्रामीणों ने दोनों को बीमार हालत देखकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान उमा शर्मा ने गांव आए दो लोगों में सांस लेने में दिक्कत की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इससे डा. अमित वर्मा मौके पहुंचे और थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
इसके बाद डा. अमित वर्मा ने 108 पर मामले की जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस दोनों को लेकर मेडिकल कालेज तिर्वा ले गई। एमओआईसी डा उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास आईडी नहीं मिली है। कोरोना जांच के लिए मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया है।