फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man posing as pension office employee defrauds retired sub-inspector of seven lakh rupees; report filed

Kanpur: पेंशन ऑफिस का कर्मचारी बन रिटायर्ड दरोगा से सात लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Dec 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Man posing as pension office employee defrauds retired sub-inspector of seven lakh rupees; report filed
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

खुद को लखनऊ पेंशन ऑफिस का कर्मचारी बताकर शातिरों ने कल्याणपुर निवासी रिटायर्ड दरोगा से सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कल्याणपुर आवास विकास तीन निवासी रिटायर्ड दरोगा लाल सिंह ने बताया कि ललितपुर के थाना पाली में तैनात थे। 31 जनवरी 2025 को रिटायर हुए थे। 19 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल पर आरएस त्रिपाठी नाम से फोन आया।

विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ स्थित पेंशन कार्यालय से बताते हुए पक्की पेंशन 10–15 दिन में बनने का झांसा दिया। बातों में उलझाकर आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। 20 फरवरी की सुबह खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने उसी दिन साइबर थाना रेल बाजार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed