{"_id":"5ca3aa02bdec2214154eaff4","slug":"man-murders-beacuse-of-tobacco","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू की तलब पूरी न करने पर हत्या कर मंदबुद्धि के हाथ-पैर बांध तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू की तलब पूरी न करने पर हत्या कर मंदबुद्धि के हाथ-पैर बांध तालाब में फेंका
Tue, 02 Apr 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हथगाम में नशे को लेकर हुई कहासुनी में युवक ने बुधवार की रात अपने साथी को मार डाला। उसे बहाने से खेत में ले गया और डंडे और ईंट से हमला कर हत्या कर दी। उसके हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी से पूछताछ में कोई ठोस वजह नहीं पता चली है।
दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके बीच मारपीट हुई। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया मूल रूप से खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव निवासी छोटेलाल रैदास परिवार समेत कई साल से ससुराल सुल्तानपुर घोष थाने के मथुरादासपुर गांव में रहते हैं। छोटेलाल ने बताया कि उसका दूसरे नंबर का बेटा श्यामबाबू (35) मानसिक रूप से कमजोर था।

नशेबाजी के चलते कामता की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है
वह पड़ोसी बूढ़नपुर गांव निवासी चंद्र किशोर के ट्यूबवेल में मजदूरी करता था और वहीं सोता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे खाने के बाद वह सोने चला गया था। सुबह सीमावर्ती हथगाम थाने के लाडलेपुर गांव में शव मिलने की सूचना पर वह लोग पहुंचे। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि श्यामबाबू का कुछ महीनों से लाडलेपुर के राधेश्याम लोधी के बेटे कामता प्रसाद से मिलना जुलना था।
नशेबाजी के चलते कामता की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है। अक्सर दोनों साथ घूमा करते थे। दोनों तंबाकू, गांजा का नशा करते थे। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि रात में चौकी चौराहे पर वह श्यामबाबू के साथ बैठा था। उसने श्यामबाबू से तंबाकू मांगी। न देने पर कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। वह बहाने से श्यामबाबू को अपने घर लेकर पहुंचा।

तालाब में श्यामबाबू का शव उतराता दिखा
इसके बाद गांव में ही पीतांबर मौर्या की बाग की तरफ गया। ग्रामीणों ने श्यामबाबू की छाती पर बैठकर कामता को मारते पीटते देखा। रोकने का प्रयास किया। कामता ने ग्रामीणों को भी जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद कामता घर लौटा।
ग्रामीणों ने उसे शांत किया और 100 नंबर पर सूचना दे दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद घटनास्थल पर पीआरवी पहुंची। तालाब में श्यामबाबू का शव उतराता दिखा। खेत में खून पड़ा हुआ था। हेड कांस्टेबल वीरेंद्र मिश्रा ने टीम के साथ शव को बाहर निकाला। हाथ पैर रस्सी से बंधे थे।