फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Man murdered with a shovel after going to complain about a dispute between children; accused absconding

हमीरपुर: बच्चों के विवाद का उलाहना देने पहुंचे युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी फरार

Mon, 19 Oct 2026 11:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 19 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Man murdered with a shovel after going to complain about a dispute between children; accused absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बिवार थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव में सोमवार रात बच्चों के विवाद का उलाहना देने पहुंचे 38 वर्षीय छोटे अनुरागी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच खेलते समय विवाद हुआ था। इसी बात का उलाहना देने छोटे अनुरागी पहुंचे थे। इसी दौरान सुरेश पुत्र लक्ष्मी वर्मा से उनका विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर फावड़े से हमला कर दिया गया, जिससे छोटे अनुरागी की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। छोटे अनुरागी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलने पर सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद युवक की हत्या की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार पांडेय, सीओ मौदहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed