फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man learnt trick from hollywood movie james bond

हॉलीवुड फिल्म में जेम्स बांड को देखकर सीखा कुछ अनोखा, फिर उठाया ये खतरनाक कदम

Mon, 01 Apr 2019 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
man learnt trick from hollywood movie james bond
मोहम्मद ताहिर (फिल्मी स्टाइल में करता था चोरी)
हॉलीवुड के मशहूर किरदार जेम्स बांड का हर कोई दिवाना है लेकिन कानपुर शहर के एक शख्स ने जेम्स बांड की फिल्मे देखकर एक ट्रिक सीखी। ट्रिक को सीखने के बाद उसने खतरनाक कामों को अंजाम देना शुरु कर दिया। कुछ ही दिनों में वह पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। 
विज्ञापन


सीसामऊ के गांधी नगर में हुई दस लाख की चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर आरोपी पनकी पावर हाउस कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से चोरी के जेवरात, विदेशी मुद्रा सहित नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स बांड की फिल्म देखकर ताला तोड़ने की ट्रिक सीखी थी।
विज्ञापन

 

 

चोर के पास से बरामद हुई विदेशी मुद्रा

इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि गांधी नगर स्थित एक अपार्टमेंट (गुलाम अली का हाता) की तीसरे मंजिल पर फ्लैट में मोहम्मद रईस परिवार के साथ रहते हैं। रईस सऊदी में नौकरी करते हैं। इन दिनों वह घर आए हैं। पुलिस के मुताबिक 22 मार्च को रईस अपनी पत्नी व बेटी के साथ कालपी में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

28 मार्च को लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे करीब दस लाख के जेवरात, 13 हजार की नकदी और 335 रियाल (विदेशी मुद्रा) गायब थे। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

ताला तोड़ने की अनोखी ट्रिक से नहीं आती है आवाज

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मोहम्मद रईस ने चौथी मंजिल पर रहने वाले मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी उर्फ बाबू पर शक जाहिर किया था। ताहिर पनकी पावर हाउस में सहायक हेल्पर है। सीओ सीसामऊ ने बताया कि सख्ती से जब पूछताछ की गई तो ताहिर ने घटना कबूली और चोरी का माल भी बरामद कराया। ताहिर ने बताया कि उसने जेम्स बांड की एक फिल्म से प्लास और पेंचकस से ताला तोड़ने की ट्रिक सीखी थी। इससे ताला टूटने की आवाज नहीं आती है।  

पूछताछ में आरोपी ने बताया कुछ दिन पहले पत्नी से उसका झगड़ा हो गया था। वह नाराज होकर मायके चली गई थी। मां भी साथ में नहीं रहती है। इस दौरान वह घर में दिन-रात फिल्म देखता था। छत से रईस के घर पर ताला देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed