फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man killed in kanpur body found near apartment

एक के बाद एक सिर पर वार फिर सीने की पसलियां तोड़ दी दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम में सिहर उठे डॉक्टर

Tue, 19 Feb 2019 05:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
man killed in kanpur body found near apartment
डेमो
कानपुर कल्याणपुर के मकड़ी खेड़ा स्थित शक्ति ग्रीन अपार्टमेंट में प्राइवेट कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर भूपाल सिंह की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। सीने की पसलियां तक टूट गईं थीं। सोमवार को पोस्टमार्टम में सिर से पैरों तक 12 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं। हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


भरतपुर के कुरका गांव निवासी भूपाल सिंह (28) गुरुदेव टॉकीज के पास स्थित हवलदार सिंह की शक्ति ट्रेडर्स (फर्म) में प्रोजेक्ट मैनेजर था। वह फर्म ने मकड़ी खेड़ा स्थित शक्ति ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में एक फ्लैट में बने गेस्ट हाउस में रहता था। रविवार सुबह उसका शव गेस्ट हाउस के पीछे मिला था।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं

पुलिस ने अपार्टमेंट के सुपरवाइजर विजय कुमार पांडेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। भूपाल के भाई तेजपाल, ओमप्रकाश रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया कि काफी दिनों फर्म में नौकरी कर रहा था। भूपाल की किसी से रंजिश की उन्हें जानकारी नहीं है।

सीओ कल्याणपुर अजय कुमार के मुताबिक अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। शनिवार रात किसी के बाहर से अपार्टमेंट के भीतर और बाहर जाने के साक्ष्य नहीं मिले। संभव की अपामेंट में रहने वाले किसी परिचित हत्या की हो। एक परिचित शक के दायरे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed