फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man kidnapped and brutally beaten by kidnapers

यूपी: कार सवार बदमाशों ने किया लोहा कारोबारी काे अगवा, रातभर पीटने के बाद मरणासन्न हालत में फेेंका

Tue, 09 Jul 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
man kidnapped and brutally beaten by kidnapers
पीड़ित लोहा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बारादेवी चौराहे से सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने गोविंद नगर के लोहा कारोबारी सतीश गुप्ता को अगवा किया। रातभर पीटने के बाद बर्रा में मरणासन्न हालत में फेेंककर भाग गए। कारोबारी की पत्नी ने जालौन के डकोर निवासी सिपाही पुत्र अजीत यादव और उसके साथियों पर अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


देर रात एसएसपी अनंत देव भी घटनास्थल पहुंचे और आस-पास लगे सीसीटीवी खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी के ताऊ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ई-ब्लॉक, गोविंद नगर निवासी सतीश गुप्ता लोहा कारोबारी है। परिवार में पत्नी गीता, बेटी सौम्या, बिहा और बेटा गोपाल हैं। सतीश ने बताया कि वह सोमवार रात 10 बजे होटल से खाना लेने को बाइक से जूही जा रहे थे।
विज्ञापन


 

man kidnapped and brutally beaten by kidnapers
लोहा कारोबारी को अगवा करने के बाद पीटा - फोटो : अमर उजाला
बारादेवी चौराहे पर पहुंचे थे, तभी पीछे आई स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। उनके गिरते ही कार से अजीत और उसकी प्रेमिका प्रियंका बाजपेई का भाई विनय व चचेरा भाई आशू उतरे और मारपीट करके उन्हें कार में डाल लिया।

इसके बाद उन्हें लेकर बर्रा-दो स्थित प्रियंका के घर पहुंचे, जहां अजीत ने आशू, विनय और प्रियंका के पिता अनिल के साथ मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से बेहरमी से पीटा। उनके बेहोश होने के बाद उन्हें प्रियंका के घर के पास ही सड़क किनारे फेंककर भाग गए। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 62 हजार रुपये, दो अंगूठियां और गले से चेन भी निकाल ली।

गश्त के दौरान वह बर्रा पुलिस को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जूही थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। बयान के और मेडिकल के आधार पर जानलेवा हमले की धारा भी बढ़ेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed