फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man jumped in front of train and died

पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूद युवक ने लगाया मौत को गले, 15 दिन पहले जेल से छूटकर आया था घर

Fri, 09 Aug 2019 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
man jumped in front of train and died
ट्रेन
उन्नाव में घरेलू हिंसा के आरोप में 15 दिन पूर्व जेल से छूटकर आए युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह युवक का घर में पत्नी से विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


इटावा थाना बसरिया के बदरियापुर गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र दाताराम शहर के दरबारीखेड़ा स्थित ससुराल में पत्नी के साथ रहता था। वह अकरमपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। पत्नी नन्हकी ने बताया कि पति आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व उसने पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। 15 दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। जिसके बाद से वह गुमसुम रहने लगा था। पत्नी नन्हकी के अनुसार कमलेश जबरन जेल भिजवाने का आरोप लगाता था।

शुक्रवार सुबह इसी बात पर उसने विवाद किया और बाद में घर से निकल गया। घर से दो किलोमीटर दूर सुल्तानखेड़ा गांव के निकट करोवन क्रासिंग पर उसने लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही कोलकाता आगरा कैंट के आगे कूदकर जान दे दी। आसपास मौजूद रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी कि लेकिन वह नाकामयाब रहे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कमलेश के ससुरालीजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दस साल पहले हुई थी शादी 
मृतक कमलेश की दस साल पहले नन्हकी से शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उसने अपना घर छोड़ दिया था और पत्नी के साथ ससुराल में आकर रहने लगा था। यहां उसने फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था। शराब पीने की वजह से उसका ससुरालीजनों से विवाद होता था। पत्नी का आरोप था कि शराब पीकर वह सभी को पीटता था। 

गहने बेचकर पति को जेल से छुड़ाया 
पत्नी नन्हकी ने जेल में बंद पति को छुड़वाने के लिए अपने गहने बेच दिए थे। शुक्रवार को जब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो पति के शव को देख अचेत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए भी उसके पास रुपये नहीं बचे थे। वह दो छोटे छोटे बच्चों को गोद में लेकर बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed