फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man hangs on hangs after dispute with wife

इटावा: पत्नी से विवाद के बाद युवक फांसी पर झूला, पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा

Sat, 09 Nov 2019 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
man hangs on hangs after dispute with wife
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा के गांव रितौर में मजदूर युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। रितौर गांव निवासी मजदूर रमाशंकर ने बताया कि वह शुक्रवार को एक रिश्तेदार के घर गया था।
विज्ञापन


घर पर उनकी पत्नी के अलावा सबसे छोटा बेटा नितिन मुकेश (32), पत्नी दीपिका उर्फ पुष्पा समेत नाती (04) निखिल और नातिन काव्या(02) मौजूद थीं। शुक्रवार की रात उन्होंने फोन कर घर के लोगों से बात भी की। तब तक सब सामान्य था। रात में बेटे-बहू में किस बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे बेटे ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

विवाद की किसी के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि नितिन रात को बिना खाए पीये दूसरे कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी पुष्पा दूसरे कमरे में सो गई। शनिवार की सुबह पुष्पा, नितिन के कमरे में चाय देने गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

जब खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पुष्पा ने सास को बताया। इस पर पड़ोसियों को बुलाया गया और दरवाजा तोड़कर देखा तो नितिन का शव पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर रमाशंकर भी घर आ गए। उन्होंने बताया कि नितिन की शादी करीब छह साल पहले बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में की थी।

रामशंकर ने बताया कि उसके तीन बेटों में नितिन सबसे छोटा था। वह दैनिक मजदूरी करता था और शेष दोनों बेटों की भी शादी हो चुकी है वे बाहर मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह व हलका इंचार्ज रक्षपाल सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि फौती सूचना पर पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed