फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man hanged himself when his wife say no to return home

गर्भवती पत्नी ने ससुराल आने से किया इंकार तो पति ने मौत काे लगाया गले, घर में मच गया कोहराम

Wed, 10 Jul 2019 07:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
man hanged himself when his wife say no to return home
पत्नी को मायके से लेने गया पति, नहीं लौटी तो लगाई फांसी - फोटो : social media
फतेहपुर के समसापुर भूड़ में मंगलवार रात युवक ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा जान दे दी। युवक मंगलवार सुबह गर्भवती पत्नी को लेने ससुराल गया था। पत्नी के न आने पर वह अकेले वापस लौट आया था और फांसी लगा ली। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के समसापुर भूड़ गांव निवासी सोनू (25) पुत्र टीकाराम का दो वर्ष पूर्व बांगरमऊ के खंभौली गांव निवासी बीऊ की पुत्री नीलम से शादी हुई थी। नीलम गर्भ से है और कुछ माह से मायके में रह रही है। मंगलवार सुबह सोनू पत्नी को लेने ससुराल गया था।
विज्ञापन


पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो वह मंगलवार शाम वह वापस घर आ गया। साला विजय मंगलवार को सोनू को उसके घर छोड़ने आया था। भाई तरेश कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सोनू कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो कमरे में उसका शव दरवाजे की कुंडी से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई तरेश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरेश ने बताया कि पत्नी के ससुराल से न आने से सोनू दुखी था। जिससे उसने मौत को गले लगा लिया। उधर पति की मौत की जानकारी पर घर पहुंची पत्नी शव देख बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed