{"_id":"5c6f8b17bdec22090f3fcad4","slug":"man-get-down-in-borewell-to-fix-the-leakage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल का लीकेज ठीक करने के लिए उतरा था युवक, तभी आ गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरवेल का लीकेज ठीक करने के लिए उतरा था युवक, तभी आ गई मौत
Fri, 22 Feb 2019 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
हरदोई के एक गांव में लीकेज ठीक करने के लिए बोरवेल में उतरे युवक के ऊपर मिट्टी का टीला आ गिरा। इससे युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे मिट्टी खोदकर युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के विश्वेश्वरपुर गांव निवासी अनुज कुमार (42) पुत्र परशुराम गुरुवार की दोपहर गांव के ही अभिषेक के साथ दारूकुइंया निवासी एक व्यक्ति के खेत में स्थित बोरवेल का लीकेज ठीक करने गया था।

Trending Videos
अनुज लगभग 15 फुट नीचे गड्ढे में उतरकर बोरवेल का लीकेज ठीक कर रहा था। तभी बोरवेल के किनारे की मिट्टी धंस गई। अनुज मिट्टी के नीचे दब गया। सूचना मिलने पर परिवार के शिवम, रामगोपाल व श्यामसुंदर आदि भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों व ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे बाद मिट्टी खोदकर अनुज को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि अनुज विवाहित था। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।