फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man furore in temple of etawah

शराब के नशे में धुत होकर शिव मंदिर पहुंचा युवक, पुजारी ने रोका तो किया तांडव, गांव में मच गया हड़कंप

Sun, 19 May 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 May 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
man furore in temple of etawah
मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी सत्यनारायण - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम आनेपुर स्थित झाड़ी वाले मंदिर में शनिवार देर रात शराब के नशे में युवक ने शिवलिंग के ऊपर रखे घड़े को फोड़ कर नंदी एवं सालिग्राम की मूर्तियों को फेंक दिया। 
विज्ञापन

जब पुजारी ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो युवक ने उत्पात मचाते हुए पुजारी को जानमाल की धमकी दी। मंदिर में शराबी के उत्पात मचाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामआनेपुर के पूर्वी छोर पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना शिवमंदिर है। इसे झाड़ी वाला स्थान कहकर पुकारा जाता हैं। इस स्थान पर न केवल गांव के ही बल्कि आसपास के क्षेत्र लोग बड़ी श्रद्धा के साथ इस स्थान पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यनारायण ने शराब के नशे में पहुंचकर मंदिर में उत्पात मचाया

man furore in temple of etawah
मंदिर में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
गत रात्रि गांव के ही मजरा चमरपुरा निवासी सत्यनारायण पुत्र मन्नीलाल दोहरे ने शराब के नशे में पहुंचकर उत्पात मचाया। रोकने आए पुजारी को गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उत्पाती को पकड़कर पुलिस को सौंपा। धार्मिक उत्पात की आशंका के चलते रात में ही 11 बजे सीओ भरथना बैजनाथ, एसओ बकेवर संतोष कुमार त्रिपाठी ,चौकी प्रभारी महेवा राकेश पटेल भारी पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे।

पुजारी गिरजेश्वर गिरि की तहरीर पर धारा 295 ,504 व 506 में मामला दर्ज कर युवक को रात में ही गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी यदि कोई धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed