{"_id":"5c3deef6bdec2273250b0396","slug":"man-found-unconscious-on-the-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था युवक, सुबह सड़क किनारे इस हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था युवक, सुबह सड़क किनारे इस हालत में मिला
Tue, 15 Jan 2019 08:03 PM IST
gaurav gaurav
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 15 Jan 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जिले के बिठूर में देर रात घर से ट्रैक्टर लेकर निकला युवक दूसरे दिन बिठूर कल्याणपुर रोड किनारे बेहोशी की हालत में मिला। बदमाश उनका ट्रैक्टर लूट कर उसे जीटी रोड किनारे बेहोशी की हालत में फेंक गए। मंधना के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
चौबेपुर के अब्दुलपुर गांव निवासी किसान शिव नारायण तिवारी की पत्नी शिवकांती के नाम पर ट्रैक्टर है। शिव नारायण के मुताबिक सोमवार शाम उनका तीसरे नंबर का बेटा रोहित (25) गांव में रहने वाले दोस्त सुमित सविता के साथ ट्रैक्टर में माल लादकर कस्बा चौबेपुर से कल्याणपुर के लिए निकला था। रात में रोहित घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। बकौल शिव नारायण खोजबीन के दौरान छोटे बेटे राहुल को मंगलवार भोर में सुमित जीटी रोड मंधना स्थित गोल्डी मसाला फैक्ट्री के पास सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला।

पुलिस ने सुमित को मंधना स्थित रामा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। रोहित और ट्रैक्टर का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने रोहित को अगवा कर ट्रैक्टर लूट की आशंका जताई है। एसएसपी अनंत देव व एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि सुमित के होश में आने के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। चौबेपुर से कल्याणपुर माल पहुंचाने के लिए बदमाशों ने ट्रैक्टर बुक कराया। कल्याणपुर पहुंचने के बाद बदमाशों ने रोहित और सुमित को नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई। फिर सुमित को बेहोशी की हालत में जीटी रोड मंधना पर फेंक गए। पुलिस अफसरों को रोहित के साथ अनहोनी का डर सता रहा है।
एसएसपी ने रोहित व ट्रैक्टर का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम को लगाया है। बिठूर के साथ ही कल्याणपुर व पनकी थानाध्यक्ष को भी वारदात का खुलासा करने का टास्क दिया है। पुलिस ने रोहित के मोबाइल की काल डिटेल खंगालना शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस लुटेरों, बदमाशों और जहरखुरानों की सूची तैयार कर उनकी तलाश में जुट गई है।