{"_id":"5d7a82ca8ebc3e017f1e5cb5","slug":"man-eat-poison-in-police-station-with-full-proof-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: योजना बना थाने में खाया जहर, पत्नी के साथ खरीदने गया था जहरीला पदार्थ अब वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: योजना बना थाने में खाया जहर, पत्नी के साथ खरीदने गया था जहरीला पदार्थ अब वीडियो वायरल
Thu, 12 Sep 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने खाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नजीराबाद थाने में जहर खाने वाले शैलेंद्र यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर थाने में जहर खाने की योजना बनाई। इसका एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इसको जांच में शामिल कर लिया है।
पुलिस के कार्रवाई न करने पर दंपति ने ये पूरी साजिश रची थी। ये वीडियो खुद शैलेंद्र की पत्नी ने बनाया है। नारायणपुरवा लक्ष्मी रतन कालोनी शैलेंद्र यादव(35) का दीपक व भतीजे सौरभ से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।
ऐसे में उसने पुलिस पर दबाव बनाने केलिए मंगलवार रात शैलेंद्र ने थाने के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस के मुताबिक अब जो वीडियो मिला है, उससे ये पता चला है कि शैलेंद्र अपनी पत्नी नेहा के साथ जहरीला पदार्थ खरीदने गया था।
विज्ञापन
उसमें वह नेहा से कहता है कि जो वो खाएगा उससे तबीयत तो खराब होगी लेकिन उसकी मौत नहीं होगी। पुलिस ने अब वीडियो के आधार पर जांच दूसरी दिशा में मोड़ दी है। वहीं बुधवार को शैलेंद्र की मां ने उसके व नेहा के खिलाफ तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच जारी है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।