फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man died in kanpur due to pit

गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दबकर मौत, नौबस्ता बाईपास चौराहे पर हुआ हादसा, दो साथी भी घायल

Thu, 11 Jul 2019 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
man died in kanpur due to pit
गड्ढे में ट्राली गिरने से मजूदर की दबकर मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नौबस्ता बाईपास चौराहे पर बुधवार दोपहर लोहे की पटिया लदी ट्रैक्टर ट्राली गड्ढों में पलटने से मजदूर राजेश राजपूत (40) की दबकर मौत हो गई। साथी मजदूर नीरज और टीनू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट भर्ती कराया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रनियां निवासी बाबू सिंह का ट्रैक्टर किराए पर चालक शीबू चलाता है। बुधवार को शीबू उन्नाव के मगरवारा से लोहे की पटिया लादकर पनकी जा रहा था। उन्नाव रौतेपुर निवासी मजदूर राजेश राजपूत, नीरज और टीनू लोहे की पटियों के ऊपर बैठे थे।
विज्ञापन


घायल मजदूर नीरज ने बताया कि नौबस्ता बाईपास चौराहे पर ट्राली का बायां पहिया गड्ढे में फंस गया और ट्राली पलट गई। राजेश की लोहे की पटिया के बीच दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मजदूरों और राहगीरों की मदद से लोहे की पटियों और ट्रैक्टर समेत को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश राजपूत परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिवार में पत्नी गोमती और दो बच्चे हैं। हैलट में पति का शव देख पत्नी बदहवास हो गई। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed