{"_id":"5f78c138dfdd8a3a5a7bfebf","slug":"man-died-due-to-beating-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मां से गाली गलौज कर रहे अधेड़ को दोस्त ने पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: मां से गाली गलौज कर रहे अधेड़ को दोस्त ने पीटा, मौत
Sat, 03 Oct 2020 11:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले के बिलग्राम में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव झालापुरवा में मां से नशे में गाली गलौज कर रहे अधेड़ को उसके दोस्त ने डंडों से कई वार कर मरणासन्न कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
वारदात से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। झालापुरवा मजरा बिरौरी निवासी सोनेलाल (45) पुत्र वासुदेव नि:शक्त था। आसपास के इलाकों में मजदूरी करता था।
शुक्रवार रात दोस्त पड़ोसी मनीष ने सोनेलाल को बुलाया और फिर दोनों ने शराब पी। सोनेलाल को नशे में देख मां सुमित्रा ने उसे रोका तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर मनीष ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान गुस्से में आकर मनीष ने पास पड़ा डंडा उठाकर सोनेलाल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सोनेलाल गिर गया तो मनीष वहां से भाग गया। सोनेलाल के परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह पहले सीएचसी और फिर घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई भन्नू की तहरीर पर मनीष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।