{"_id":"5b3658364f1c1b8c278b85e8","slug":"man-committed-suicide-due-to-daughter-in-law-s-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखे शब्द पढ़कर लोग रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखे शब्द पढ़कर लोग रह गए दंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद पुलिस व लोगों की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में बड़े अरमान से इकलौते बेटे का ब्याह कर जिस बहू को घर लाए उसी की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने फांसी लगा जान दे दी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में पुत्रवधू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन दरवाजा मोहल्ला निवासी रामपाल (53) पुत्र श्रीकृष्ण पाल ने अपने इकलौते बेटे मंगल पाल की शादी लगभग दो साल पहले जालौन जिला निवासी रानी देवी की थी। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे रामपाल ने कमरे में कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ ही महीनों के बाद रानी देवी आए दिन अपने ससुर को रुपयों की मांग को लेकर प्रताड़ित करती थी। बताया कि इस कारण से घर में क्लेश होता रहता था। जिससे मृतक बहुत परेशान रहता था। परिजनाें ने बताया कि रामपाल तकिया तिराहे पर चाट की दुकान लगाता था। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बताया कि कुछ ही दिन पहले पुत्रवधू लड़ झगड़ कर मायके यह कहकर गई थी कि वह उसको (रामपाल) फर्जी मुकदमे में फंसा देगी। तब से मृतक बहुत परेशान था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत के पीछे पुत्रवधू रानी की प्रताड़ना भरी कहानी लिखी है। पुलिस ने रानी देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।