{"_id":"5d0a699e8ebc3e5a265b2aa1","slug":"man-brutally-murdered-in-suspicion-of-theft-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में मजदूर की हत्या, हैवानों ने फोड़ दी आंखें, दर्दनाक मंजर देख सब फूट-फूटकर रोने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में मजदूर की हत्या, हैवानों ने फोड़ दी आंखें, दर्दनाक मंजर देख सब फूट-फूटकर रोने लगे
Thu, 20 Jun 2019 09:21 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
अतरौली थाना जनपद हरदोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चुरई खेड़ा में डेढ़ महीने पहले हुई चोरी की घटना में हाथ होने की आशंका में पांच लोगों ने मंगलवार रात मजदूर की उसके गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। उसकी आंखें भी फोड़ दीं। बुधवार सुबह शव उसके ही खेत में पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से गुस्साए परिजनों ने छह घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। वह सीआईडी जांच की मांग पर अड़ गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चुरई खेड़ा निवासी मनोज उर्फ नन्हकऊ (36) पुत्र रामभरोसे लखनऊ में मजदूरी करता था। गांव में मकान बनवाने के लिए वह डेढ़ महीने पहले वापस आया था। मंगलवार को वह गांव निवासी विनोद की पुत्री की शादी में गया था लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह मनोज का शव उसके ही खेत में पड़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इस बीच मृतक के परिजन भड़क गए और सीआईडी जांच की मांग की। पुलिस को उन्हें मनाने में छह घंटे लग गए। दोपहर 12 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता रामभरोसे ने पुनीत पुत्र हरीशचंद्र, पुन्नू पुत्र कमलेश, विनोद और छोटल्ले पुत्रगण जगदीश निवासी चुरईखेड़ा और इस थाना क्षेत्र के विकास पुत्र रामनरेश निवासी लोधौरा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में डेढ़ महीने पहले छोटल्ले और पुनीत के घर पचास हजार रुपये की चोरी हुई थी। उनको शक था कि घटना को मनोज ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच भी की थी, लेकिन मनोज की कोई भूमिका नहीं मिली थी। इन लोगों ने ही चोरी के शक में ही मनोज की हत्या कर दी। मौके पर सीओ नागेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

जिंदगी बचाने के लिए हत्यारों से जमकर किया संघर्ष
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो दस मीटर दूर दूसरे खेत में शराब के दो खाली पाउच पड़े मिले। इसके पास ही सात गिलास भी मिले। इसके चलते यह आशंका भी जताई जा रही है कि रात में कुछ लोगों ने मिलकर एक साथ शराब पी और उसके बाद किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज की हत्या कर दी गई।
खास बात यह है कि मनोज की हत्या में उसका ही गमछा इस्तेमाल किया गया। उसकी शर्ट भी गायब मिली। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मनोज की बनियान भी फटी मिली। पीठ पर रगड़ के निशान मिले हैं, जिससे यह भी लगता है कि मनोज ने जिंदगी बचाने के लिए हत्यारों से जमकर संघर्ष किया।
मनोज का शव पड़ा मिलने की सूचना पर उसकी पत्नी उर्मिला घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। मनोज के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र सत्यम (10), मुलगू (5) और टुलगू हैं। उर्मिला ने बताया कि बुधवार सुबह मनोज को काम पर वापस लखनऊ जाना था, लेकिन ये घटना हो गई।