फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man brutally murdered in farrukhabad

युवक की हत्या कर खाली प्लाट में फेंका, मुंह के बल लहूलुहान अवस्था में मिली लाश, क्षेत्र में दहशत

Tue, 05 Nov 2019 07:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
man brutally murdered in farrukhabad
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में बड़ी बहन के साथ किराए पर रह रहे एक युवक की मोहल्ले में ही सौ मीटर दूर खाली प्लाट में ले जाकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर वजनी प्रहार किए गए। लहूलुहान हालत में शव मुंह के बल पड़ा मिला। जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बहन की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और स्वॉट टीम ने भी छानबीन की। फर्रुखाबाद के गांव चांदपुर निवासी अमित उर्फ लालू (34) पुत्र स्व. आनंद प्रकाश कटियार लिंजीगंज में लोहे की दुकान पर काम करता था। वह बढ़पुर स्थित किसानन नगला में अपनी बहन शिखा उर्फ छाया कटियार के साथ फौजी संजीव कुमार अग्निहोत्री के मकान में रहता था।
विज्ञापन


 

man brutally murdered in farrukhabad
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शिखा निजी क्लीनिक पर कर्मचारी है। उनके साथ बीच के भाई सुरजीत पटेल की आठ साल की पुत्री अनुप्रिया पटेल भी रहती थी। शिखा दिवाली पर अपनी ससुराल गांव भैंसऊ, शिवराजपुर जिला कानपुर चली गई थी, तो भतीजी अनुप्रिया भी माता-पिता के यहां चली गई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे मकान से करीब 100 मीटर दूर एक खाली प्लाट में लोगों ने एक शव पड़ा देखा।

कुछ लोगों ने अमित के रूप में शव की पहचान की। मोहल्ले वालों ने सूचना शिखा को दी। शिखा ने अपने भाई सुरजीत को जानकारी दी। इस पर सुरजीत समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सुरजीत ने बताया कि उन्होंने अमित को पलटा, तो उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही आवास चौकी प्रभारी, यूपी 100 पुलिस, कोतवाल देवेंद्र दुबे, सीओ सिटी मन्नीलाल गौड़ ने मौका मुआयना किया। एसपी डा. अनिल मिश्र ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर हत्या का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और नाक पर पांच चोटें लगने से मौत होने की पुष्टि की गई है। हत्या की वजह के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हां यह साफ है कि हत्या करने वाला कोई नजदीकी है। उसने रात नौ बजे दो किलो आटा खरीदा और कमरे में रखा। बस उसी वक्त जानने वाला उसे ले गया और हत्या कर दी। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।  
मन्नीलाल गौड़, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed