{"_id":"5b6c6f464f1c1ba13e8b5edc","slug":"man-and-his-nephew-s-death-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: आवारा पशुओं को बचाने में चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: आवारा पशुओं को बचाने में चाचा-भतीजे की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में सड़कों पर आवारा टहलने वाले जानवर लोगों की जान के दुश्मन भी बन रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर इन्हीं के चलते बाइक सवार चाचा-भतीजा रोडवेज बस की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
कालिंजर थाने के छतैनी गांव के सुल्तान का पुरवा निवासी दादू (45) पुत्र इंद्रपाल अपनी बहू को दिखाने नरैनी सीएचसी लाए थे। साथ में उनका भतीजा प्रदीप कुमार (18) पुत्र रामप्रसाद भी था। बहू को दिखाने के बाद दादू ने उसे एंबुलेंस से गांव भिजवा दिया और खुद भतीजे के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक प्रदीप चला रहा था। दोपहर को जैसे ही कालिंजर रोड पर शंकर पुरवा के पास पहुंचे, तभी सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर सामने आ गए।
इन जानवरों से बचने के लिए प्रदीप ने बाइक दाहिनी ओर घुमा दी। उधर, सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दोनों को रौंद डाला। पुलिस ने बवाल की आशंका से शवों को मौके से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल राकेश सरोज ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भी आ गए। अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है।