फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man Alleges Assault and Forced Urination After Going Fishing in Sengur River

कानपुर देहात: नदी में मछली पकड़ने गए अधेड़ से मारपीट, पेशाब पिलाने का आरोप; थाने पहुंचकर दी तहरीर

Sun, 06 Sep 2026 04:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 04:34 PM IST
सार

Kanpur dehat News: नगर के पास से निकली सेंगुर नदी में शनिवार सुबह मछली पकड़ने गए अनुसूचित वर्ग के अधेड़ का घाट पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। अधेड़ ने युवकों पर जातिसूचक गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Man Alleges Assault and Forced Urination After Going Fishing in Sengur River
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डेरापुर नगर के एक वार्ड निवासी 55 वर्षीय अधेड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह सेंगुर नदी में मछली पकड़ने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान नगर का एक युवक दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उससे नदी किनारे आने का कारण और नाम पूछा।

विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, नाम बताने के बाद आरोपी भड़क गए और अनुसूचित वर्ग का होने का हवाला देते हुए जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि वह उनके घाट पर मछली पकड़ने कैसे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागने पर पकड़ने का आरोप

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी ने उसे पेशाब पिलाने की बात कही। इसके बाद वह वहां से भागने लगा, लेकिन आरोपी के दोनों साथियों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने उसके मुंह में पेशाब कर दी। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के साथ जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed