फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Malaria-dengue symptoms in patients, not confirmed in tests

Kanpur News: मरीजों में मलेरिया-डेंगू के लक्षण, जांच में पुष्टि नहीं

Sun, 29 Mar 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Malaria-dengue symptoms in patients, not confirmed in tests
राजपुर। बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर नजर आने लगा है। लोग तेज से बुखार, त्वचा संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को राजपुर व रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में करीब 110 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें कई बुखार पीड़ित मरीजों में मलेरिया-डेंगू के लक्षण मिले लेकिन जांच में पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

राजपुर पीएचसी में 45 मरीज पहुंचे, यहां डाॅ. मनोज सर्राफ ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। मेले में इलाज कराने पहुंची अयोध्या नगर की मालती देवी ने बताया कि करीब पांच दिनों से लगातार बुखार की चपेट में है। दवा खाने के बाद बुखार उतर जाता है। उसके तीन-चार घंटे बाद दोबारा बुखार और उल्टी होने लगती है। अशोक नगर के वृद्ध सोनेलाल ने पेट दर्द और बुखार की समस्या बताई। इसके अलावा पटेल नगर की आसमा, मेहरबान और समशेर अली ने खांसी जुकाम की समस्या बताई। डॉ. मनोज सर्राफ व डॉ आकांक्षा मिश्रा ने मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दीं।
विज्ञापन

इधर रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारियों से पीड़ित 55 मरीज जन आरोग्य मेले में इलाज कराने पहुंचे। यहां बुखार से पीड़ित 10 मरीज, उल्टी-दस्त के शिकार 10 व त्वचा रोग से पीड़ित 7 मरीजों को डॉ सना कौशर ने परीक्षण कर दवाइयां दीं। डॉ. सना ने बताया कि कुछ मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले हैं। मेले में डेंगू व मलेरिया की जांच कराई गई है। हालांकि किसी में डेंगू मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मेले में वायरल संक्रमण के मरीजों की बढ़ोतरी देखी गई है। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी गई हैं। उन्होंने मरीजों को बदलते मौसम में लापरवाही नहीं बरतने के लिए सचेत किया। मेले के चिकित्सकों ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बरते। पर्याप्त पानी पिएं और बाजार में बिकने वाले शीतल पेय के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed