फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Makdikheda drain will be constructed at a cost of Rs 198.37 crore, providing relief from waterlogging to lakhs of people.

Kanpur News: 198.37 करोड़ से बनेगा मकड़ीखेड़ा नाला, लाखों लोगों को मिलेगी जलभराव से राहत

Sat, 15 Nov 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Makdikheda drain will be constructed at a cost of Rs 198.37 crore, providing relief from waterlogging to lakhs of people.
कानपुर। मकड़ीखेड़ा नाला 198.37 करोड़ से बनेगा। नगर विकास मंत्री ने नगरीय आपदा राहत कोष से इन नाले के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। नाला बनने से गुप्ता कॉलोनी सहित आसपास के मोहल्लों के लाखों लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी। विधायक नीलिमा कटियार ने यह दावा किया।
विज्ञापन

कल्याणपुर-सिंहपुर रोड स्थित नवशील धाम, मकड़ीखेड़ा, गुप्ता सोसाइटी सहित आसपास के विभिन्न मोहल्लों में बरसात में घरों तक में जलभराव होता है। महीनों सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भरने से न सिर्फ आवागमन प्रभावित होता है बल्कि गृहस्थी का सामान तक खराब हो जाता है। आईआईटी, कल्याणपुर, आवास-विकास, विश्वविद्यालय, इंद्रानगर सहित विभिन्न मोहल्लों का गंदा पानी भी मकड़ीखेड़ा, गुप्ता सोसाइटी में भरने से कई महीने स्थिति नारकीय रहती।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर नगर निगम ने आठ महीने पहले नवशील धाम से सिंहपुर तिराहा होते हुए मकड़ीखेड़ा, जागेश्वर मंदिर के पास तक आरसीसी नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। शासन से सैद्धांतिक सहमति के बाद नगर निगम ने जल निगम की निर्माण इकाई सी एंड डीएस से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई है। निर्माण की अनुमानित लागत 198.37 करोड़ रुपये है। छह महीने पहले डीपीआर शासन को भेजी गई थी। विधायक नीलिमा कटियार ने बताया कि उन्होंने याचिका समिति में यह मामला उठाया था। नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर नगरीय आपदा राहत कोष से इस नाले के लिए धन स्वीकृत करने का आग्रह किया। विधायक ने दावा किया कि नगर विकास मंत्री ने मकड़ीखेड़ा नाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed