फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mainpuri Lok Sabha by-election: Dimple name was final only after asking Shivpal

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: रामगोपाल बोले- शिवपाल की सहमति से डिंपल बनीं प्रत्याशी

Mon, 14 Nov 2022 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Nov 2022 06:51 PM IST
सार

नामांकन से पूर्व डिंपल ने सैफई स्थित घर पर हवन-पूजन किया और नेताजी के अंत्येष्टि स्थल जाकर पुष्प अर्पित किए। मैनपुरी संसदीय सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है। डिंपल को मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
Mainpuri Lok Sabha by-election: Dimple name was final only after asking Shivpal
रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो. रामगोपाल ने कहा कि शिवपाल की सहमति से ही डिंपल को मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी बनाया गया है। सोमवार को नामांकन से पूर्व डिंपल ने सैफई स्थित घर पर हवन-पूजन किया और नेताजी के अंत्येष्टि स्थल जाकर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


मैनपुरी संसदीय सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है। सुबह सैफई स्थित घर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव और मैनपुरी जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य की मौजूदगी में पूजन किया गया।
विज्ञापन


डिंपल ने घर के पास स्थित देवी मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अखिलेश और वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महोत्सव ग्राउंड स्थित नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचीं। सभी ने उन्हें नमन किया, फिर मैनपुरी रवाना हो गए। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि डिंपल की जीत के लिए पूरा परिवार एक है। जैसे हमेशा मैनपुरी में जीत होती रही है, उससे बढ़कर इस बार जीत होगी। बीजेपी का जादू नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed