फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mainpuri bypoll, Dimple can file papers on 14 or 15

Etawah: 14 या 15 को पर्चा दाखिल कर सकती हैं डिंपल, नामांकन को लेकर रणनीति बनाने की तैयारियां

Sun, 13 Nov 2022 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 11:03 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। वह 14 या 15 नवंबर को पर्चा दाखिल कर सकती हैं। इसके साथ ही, आज नामांकन को लेकर पार्टी नेताओं के साथ अखिलेश यादव और डिंपल रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
Mainpuri bypoll, Dimple can file papers on 14 or 15
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार शाम को सैफई पहुंचे। रविवार को वह सैफई में ही पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर चर्चा की जाएगी। अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाया है। वह 14 या 15 नवंबर को पर्चा दाखिल कर सकती हैं।

विज्ञापन

तमाम समर्थक भी पहुंच रहे हैं मैनपुरी
अखिलेश यादव का मैनपुरी से लखनऊ तक आना जाना रहेगा, लेकिन डिंपल यादव अब सैफई में ही रहेंगी। दूसरी तरफ तमाम समर्थक भी मैनपुरी पहुंचने लगे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में शनिवार को डिंपल यादव सैफई चली गई हैं।

विज्ञापन

वह सैफई में रहकर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगी। आमतौर पर उपचुनाव से दूर रहने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार चुनाव तक मैनपुरी में रहेंगे। हालांकि चुनाव संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव निभा रहे हैं।

उनके साथ ही पार्टी के तमाम पूर्व सासंद और पूर्व विधायक, विधायक भी मैनपुरी में डेरा डाले हुए हैं। रविवार को नामांकन को लेकर पार्टी नेताओं के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं डिंपल रणनीति बनाएंगे। डिंपल के जाने के बाद पार्टी की महिला नेताओं ने भी मैनपुरी का रूख कर लिया है। देर शाम पार्टी की तमाम वरिष्ठ नेता मैनपुरी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अब मुलायम सिंह के निधन के बाद उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव मैदान में हैं। वे पहले भी कन्नौज से दो बार सांसद रह चुकी हैं। मुलायम सिंह के निधन के बाद भी सैफई परिवार के लिए मैनपुरी सीट सियासत की सीढ़ी का काम करती है या नहीं इसका निर्णय उप चुनाव का परिणाम ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed