फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Main pipeline breaks in Makarabatganj, water will not be available from today till 26th

Kanpur News: मकराबटगंज में मुख्य पाइपलाइन टूटी, आज से 26 तक नहीं मिलेगा पानी

Tue, 23 Dec 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Main pipeline breaks in Makarabatganj, water will not be available from today till 26th
कानपुर। गंगा बैराज से शहर में 24 से 26 दिसंबर तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे करीब ढाई लाख लोगों को पानी की किल्लत होगी। जल निगम इस दौरान मकराबटगंज में टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत कराएगा। मुख्य पाइपलाइन टूटने की वजह से वहां नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी रुक गया है।
विज्ञापन

जल निगम गंगा बैराज से कंपनीबाग होते हुए फूलबाग स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) और वहां से विभिन्न मोहल्लों में रोजाना करीब ढाई करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति करता है। कंपनीबाग से फूलबाग आईपीएस पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन (फीडरमेन) मकराबटगंज ढाल के पास सात दिन पहले टूट गई थी। इससे रोज लाखों लीटर पानी सड़क और नाली के माध्यम से सीसामऊ नाले में जा रहा था। सोमवार को जल निगम ने वहां खोदाई करवाई।
विज्ञापन

जल निगम के अवर अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को मरम्मत शुरू कराई जाएगी। कंपनीबाग चौराहे से शहर की तरफ पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ेगी। मरम्मत में तीन दिन लगेंगे। 26 दिसंबर तक बैराज से शहर की तरफ पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बैराज से दक्षिणी क्षेत्र की तरफ पानी की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed