{"_id":"66c5cb0b96bdf882b6033406","slug":"mahobas-brave-soldier-saved-six-people-from-drowning-in-the-river-in-varanasi-is-being-praised-everywhere-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: महोबा का जांबाज लाल…सिपाही ने वाराणसी में छह लोगों को नदी में डूबने से बचाया, हर जगह हो रही है सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: महोबा का जांबाज लाल…सिपाही ने वाराणसी में छह लोगों को नदी में डूबने से बचाया, हर जगह हो रही है सराहना
Wed, 21 Aug 2024 04:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:40 PM IST
सार
Mahoba News: वाराणसी के अस्सी घाट में गंगा में डूबते छह लोगों को बचाकर महोबा के लाल ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। न केवल महोबा जिला बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस भी अपने सिपाही पर नाज कर रही है।
विज्ञापन
मनोज साहू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले के निवासी पुलिस में तैनात सिपाही ने वाराणसी के अस्सी घाट पर एक ही परिवार के छह लोगों को गंगा नदी में डूबने से बचाया। सिपाही की इस जांबाजी की हर ओर सराहना हो रही है। सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर अदम्य साहस का परिचय दिया। कस्बा कुलपहाड़ के गोंदी चौराहा निवासी रमेश साहू के बेटे मनोज साहू पुलिस में सिपाही हैं।
विज्ञापन
वह इस समय वाराणसी में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी वाराणसी के अस्सी घाट क्षेत्र में लगी हुई है। अस्सी घाट में गंगा नदी में एक ही परिवार के छह लोग स्नान करने गए थे। तभी यह लोग गंगा में डूबने लगे। तब सिपाही मनोज साहू ने अपनी जान पर खेल कर एक ही परिवार के सभी छह लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल उनकी जान बचाई। मनोज ने वीरता का परिचय देते हुए महोबा जिले का नाम रोशन किया। मनोज की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस अपने जवान मनोज साहू की वीरता पर नाज कर रही है।
विज्ञापन