{"_id":"69c1253ee9cac63e120aef71","slug":"mahoba-youth-shot-dead-in-broad-daylight-father-attacked-with-axe-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पिता पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पिता पर कुल्हाड़ी से हमला
Mon, 23 Mar 2026 05:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:10 PM IST
सार
सनसनीखेज वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। छह से सात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना खरेला के चंदौली गांव में सोमवार की दोपहर दबंगों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने दौड़े पिता पर कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी व थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच जांच कर रही है।
चंदौली निवासी नरेंद्र (25) अपने पिता मंगल सिंह राजपूत के साथ घर पर था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छह से सात लोग उसके दरवाजे पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। पिता-पुत्र ने जब बाहर निकल विरोध जताया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली नरेंद्र के सीने में लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। बचाने दौड़े पिता पर भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को तत्काल सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि मंगल सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।