{"_id":"621b5cad7a2b2227b80b8c38","slug":"mahoba-youth-commits-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, मौत
Sun, 27 Feb 2022 04:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:43 PM IST
सार
महोबा में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मिलन विश्वकर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में थाना श्रीनगर के पवा गांव में युवक ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पवा गांव निवासी पृथ्वीराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जबकि उसके दोनों पुत्र राहुल व मिलन विश्वकर्मा (22) गांव में चाचा-चाची के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह करीब दस बजे बड़ा भाई राहुल महोबा काम करने चला गया।
तभी मिलन ने कमरे में जाकर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के अचानक पहुंचने पर युवक को फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि मिलन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे माता-पिता को दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।