{"_id":"6685617a749493eb4f01cd1a","slug":"mahoba-video-of-a-young-man-dying-in-22-seconds-due-to-electric-shock-goes-viral-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: करंट से 22 सेकंड में युवक की मौत का वीडियो वायरल, गीले बांस का डंडा बिजली लाइन में छूने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: करंट से 22 सेकंड में युवक की मौत का वीडियो वायरल, गीले बांस का डंडा बिजली लाइन में छूने से हुआ हादसा
Wed, 03 Jul 2024 08:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Jul 2024 08:05 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। करंट से 22 सेकंड में युवक की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा में शहर के मोहल्ला यशोदा नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की करंट से मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ध्वज लगाने के लिए डंडा लेकर जा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से 22 सेकंड में मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
चांदो गांव निवासी देवेंद्र राजपूत अपने भतीजे सुबेंद्र सिंह के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यशोदा नगर आया था। मंदिर जाने की तैयारी के बीच देवेंद्र झंडा लगाने के लिए बांस का डंडा लेकर आया। डंडा गीला होने के चलते जैसे ही वह मकान के अंदर घुसा, तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार डंडे में छू गया। इससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।