फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two youth killed in bike collision, two including a teenager injured

Mahoba: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, किशोरी समेत दो घायल

Tue, 12 Nov 2024 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 10:17 PM IST
सार

Mahoba News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर गढ़ी मलहरा के पास हुआ।

विज्ञापन
Mahoba: Two youth killed in bike collision, two including a teenager injured
मृतक कुलदीप तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर मध्यप्रदेश की सीमा में गढ़ी मलहरा के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी कुलदीप तिवारी (22) अपने साथी मनीष तिवारी (24) के साथ बाइक से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर गया था। मंगलवार की दोपहर दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी हाईवे पर गढ़ी मलहरा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इससे एक बाइक में सवार कुलदीप की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक चालक राहुल चौहान (25) निवासी गढ़ी मलहरा ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष तिवारी व दूसरी बाइक पर सवार किशोरी दिव्या (13) को जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदक्षियों ने बताया कि बाइकों की रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा के करीब थी, इससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed