{"_id":"6749bbb30fbd376db607c25e","slug":"mahoba-two-people-including-a-farmer-died-after-tractor-overturned-in-a-ditch-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर खाई में पलटने से किसान समेत दो की दबकर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर खाई में पलटने से किसान समेत दो की दबकर मौत, मचा कोहराम
Fri, 29 Nov 2024 06:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:36 PM IST
सार
Mahoba News: खेत की जुताई कर घर वापस लौटते समय तमौरा नहर के पास हादसा हुआ। ट्रैक्टर खाई में पलटने से किसान समेत दो की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
तमौरा गांव में नहर के पास दुर्घटना के बाद पलटा पड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत की जोताई कर घर लौटते समय तमौरा नहर की चढ़ान में ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। हादसे में किसान समेत दो की दबकर मौत हो गई। सूनसान स्थान होने के चलते चालक और किसान एक घंटे तक दबे रहे।
थाना खन्ना के तमौरा गांव निवासी सुखदेव श्रीवास (28) गांव के ही ट्रैक्टर मालिक जगदीश तिवारी (55) के साथ शुक्रवार की सुबह खेत गया था। जहां ट्रैक्टर और रोटावेटर से खेत की जोताई कराई।
इसके बाद दोनों ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर जगदीश चला रहे थे। गांव के बाहर से निकली नहर की मेड़ की चढ़ान पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए। आसपास किसी के मौजूद न होने पर करीब एक घंटे तक चालक व किसान तड़पते रहे। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पलटा देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सुखदेव की मौत हो गई जबकि जगदीश तिवारी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृतक घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में शोक छा गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।